Writer,Blogger,Lyricist..
वो मेरे बिना जी रही है
और मुझे उसके बिना जीना
पड़ रहा है..!!
@nuj
इक उम्र गुज़ारी है उसके प्यार में
इक उम्र कटी है उसके इंतज़ार में..!!
इतनी कोशिशों के बाद भी
न मिला वो शख्स मुझे
कुछ तो कसमें किस्मत ने भी
खाई होंगी
आँखें गलने लगती हैं
तब जाकर उसका दिल पिघलता है..!!
तुम्हें गलत कहने का हक़ नही मुझे
तुम्हें न पहचान पाना मेरी नाकामी है..!!
कहने को कुछ बचा ही क्या है
जो बताएं तुमसे
नासमझी का बर्ताव तुम्हारा
अब सहा नहीं जाता हमसे..!!
गर आओगे ख़्वाबों में तो कोशिश करना
मत जाना
हक़ीकत में आने की सोचना भी मत
भूल जाना..!!
इस कदर हमने खुद को कर लिया बर्बाद फिर निकले नही जज़्बात कोई उसके जाने के बाद..!!