शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

मेरे नाम की रचना

अ-अब मत आना तुम 
नु-नुकसान तुम्हारा होगा
ज-जब करते थे हम इंतज़ार,वक़्त चला गया
दि-दिखी जो तेरी परछाईं भी
वा-वापस लौट जाऊंगा अपनी डगर
क-करके मेरा इंतज़ार 
र-रफ़्ता रफ़्ता तुम हो जाना आंखों से ओझल..!!

@nuj

बुधवार, 2 सितंबर 2020

बिखरा नहीं हूं

तेरे यूँ चले जाने से मैं ठहरा नहीं हूँ..

कोई बता दो उन्हें

टूटा हूँ पर बिखरा नहीं हूं..!!

@nuj

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

बेदख़ल

बेवक़्त बेपरवाह बेहिसाब मेरी चाहतें..

बेअदब बेशरम बेदख़ल उनकी रातें..!!

@nuj

सोमवार, 31 अगस्त 2020

औकात

इतनी सी औकात है मेरी महबूब के सामने

कि उनका प्यार पाने के लिए भी आंखों 

को भिगोना पड़ता है..!!

@nuj

हद

हम उस हद तक जाके रोये हैं..

जहाँ आंखों की हदें रोक देती थी

हमें रोने से..!!

@nuj

इंतेहा

मेरे दर्द की इंतेहा मत पूछिए..

मांगा था जिसको टूटकर,

उसको भूल जाने की दुआ 

की है रब से..!!

@nuj


रविवार, 30 अगस्त 2020

बर्बाद

इस कदर हमने खुद को कर लिया बर्बाद  फिर निकले नही जज़्बात कोई उसके जाने के बाद..!!