कर्नाटक में हुए ओपिनियन पोल द्वारा कांग्रेस के जीतने के आसार के बाद आख़िरकार कांग्रेस ने बहुमत प्राप्त कर बीजेपी को पछाड़ दिया.इस बार कर्नाटक में कांग्रेस बनाम बीजेपी नहीं बल्कि राहुल बनाम मोदी की खूब चर्चा थी.कांग्रेस के विजयी होने के बाद 'मोदी' फैक्टर को भी झटका लगा है.क्योंकि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मोदी को संभावित प्रधानमंत्री के रूप में देखा जा रहा है.हालाँकि कांग्रेस को इससे ख़ुशी मिल सकती है लेकिन कांग्रेस को यह जीत कर्नाटक में बीजेपी के अतिरिक्त कोई विकल्प न होने तथा कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदुरप्पा के भ्रष्टाचार में फंसे होने के कारण मिली है.उत्तराखंड में हारने के बाद बीजेपी की यह दूसरी हार है.यदि बीजेपी को केंद्र में सरकार बनानी है तो उसे अपनी कार्यशैली पर और यथासंभव सुशासन पर ध्यान देना होगा.और साथ ही साथ पार्टी में हो रही अंतर्कलह को दूर करके बीजेपी दिल्ली की राजगद्दी पर विराजमान हो सकती है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
बर्बाद
इस कदर हमने खुद को कर लिया बर्बाद फिर निकले नही जज़्बात कोई उसके जाने के बाद..!!
-
भारत में वैसे तो कई कुप्रथाओं का जन्म हुआ। लेकिन जो प्रथा अभी तक अपनी जड़ें जमाये हुए है,वह है जाति प्रथा। समाज में ऊंच-नीच का भेदभाव है ...
-
आज अखिलेश यादव सरकार यानि यूपी सरकार के एक साल पूरे हो गए.इसी के साथ शुरू हो गया है माननीय मुख्यमंत्री की विभिन्न क्षेत्रों में सफलता और...
-
किस मोड़ पे आ खड़े हम ये कैसा मौसम है हर दिल ग़मज़दा हर आंख नम है क्या घुल गया इस शहर की बहती हवा में जो भी निकला घर से बाहर समझो वो खतम है..!!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें